---विज्ञापन---

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन में कर रहे थे सफर

Ashutosh Brahmachari News: प्रयागराज जा रहे आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। एक अज्ञात शख्स ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में वह बुरी तरह घायल हुए हैं। आशुतोष ने ही अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज कराया हुआ है।

Avamukteshwaranand Case Update: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में वे बुरी तरह घायल हुए हैं, क्योंकि उन पर अज्ञात शख्स ने एक धारदार हथियार से हमला किया था। आशुतोष पर हमला तब हुआ, जब वे प्रयागराज जाने के लिए रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे। आशुतोष ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

क्या गिरफ्तार होंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद? POCSO मामले में अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

---विज्ञापन---

सिराथू स्टेशन के पास हमला किया गया

पुलिस को दी शिकायत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि वे रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। वे A-1 कोच में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन फतेहपुर और कौशांबी के बीच सिराथू स्टेशन के पास पहुंची तो एक अज्ञात शख्स उनके पास आया और हथियार निकालकर उन पर हमला करने लगा। कोच में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह शख्स को काबू किया। वहीं आशुतोष ने खुद को टॉयलेट में बंद करके अपनी जान बचाई।

कॉल्विन अस्पताल में भर्ती हैं आशुतोष

आशुतोष ब्रह्मचारी ने ट्रेन स्टेशन पर रुकने पर GRP को मामले की शिकायत दी। GRP ने ही प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने लिखिश शिकायत लेकर हमले की FIR दर्ज कर ली है। रेलवे स्टाफ और उनके साथ कोच में सफर कर रहे लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। आशुतोष ब्रह्मचारी ने हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई है और अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाया है।

---विज्ञापन---

अयोध्या में नहीं मिलेगी अविमुक्तेश्वरानंद को एंट्री, जानें क्यों और किसने दी ऐसी चेतावनी?

डराने-धमकाने की कोशिश का आरोप

आशुतोष ने शक जताया है कि उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। इसलिए मामले में उन्हें डराने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि पुलिस ने मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है, लेकिन जांच जारी है। वहीं हमले की घटना को लेकर अभी शंकराचार्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 08, 2026 09:25 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola