Excise department raid in noida pub:नोएडा के एक मॉल में चल रहे पब पर आबकारी विभाग ने रेड कर जालसाजी का भंडाफोड़ किया है। यहां से दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। जो महंगे ब्रांड की बोतलों में घटिया यानी चीप क्वालिटी की शराब डालकर बेच रहे थे। ये शराब ग्राहकों को परोसी जाती थी। रेड की अगुआई जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर स्थित पब क्लिनक पर रेड की गई। यहां से दो कारिंदों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग की ओर से पब का लिकर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रसोई के ऊपर डेक में मिलाई जा रही थी शराब
श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के सहयोग से मंगलवार शाम को रेड की गई। गुप्त सूचना मिली थी कि यहां महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती या घटिया क्वालिटी की शराब डालकर बेची जा रही है। रेड के दौरान पब के कारिंदों को मौके पर महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिलाते दबोचा गया। विभाग की टीम ने पाया कि पब में रसोई के ऊपर एक कारिंदा डेक में काम करता मिला। वह महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिला रहा था। कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
शराब की बोतलों को भी विभाग ने किया जब्त
सस्ती शराब को ब्लैक डॉग, टीचर्स जैसे महंगे ब्रांड में मर्ज किया जा रहा था। जिसके बाद दो लोगों को अरेस्ट कर लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिन दो लोगों को अरेस्ट किया गया है, उनमें मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर का रहने वाला मोहम्मद नवाज और रायबरेली का महेश कुमार शामिल हैं।
विभाग की ओर से 293 बोतल विदेशी शराब और 395 बीयर के कैन जब्त किए गए हैं। इस बाबत विभाग की ओर से एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी महंगे ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब मिलाते कई लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
14 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines