Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटवा जिले से करोड़ों रुपये की ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर पुलिस ने 4 ऐसे इंटरनेशनल साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करते थे। इन अपराधियों के चीन, इंडोनेशिया और हांगकांग जैसे देशों के साइबर क्रिमिनल्स से कॉन्टेक्ट मिले हैं। नेशनल साइबर क्राइम ब्यूरो में कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन शिकायतों की पहले जांच हुई, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई।
100 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि केस की जांच के दौरान पता चला कि चारों साइबर अपराधी उत्तर प्रदेश के इटावा, बलिया, बुलंदशहर और झांसी के रहने वाले हैं। जांच के दौरान अपराधियों के फोन से विदेशी साइबर ठगों के साथ हुई चैट में 100 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन कराए जाने का लालच दिए जाने का सबूत मिला है। पूछताछ में अपराधियों ने कहा कि वे सभी उत्तराखंड के देहरादून में रहकर NDA की तैयारी कर रहे थे, लेकिन जल्दी पैसे कमाने और शौक पूरा करने के लालच में उन्होंने ये काम किया है।
ऐसे पकड़े गए इंटरनेशनल ठग
इटावा के एसएसपी ब्रजेश कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम ब्यूरो में साइबर क्राइम से जुड़ी 32 शिकायतें दर्ज की गई थीं। इन मामलों की जांच के दौरान ही इन इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल्स को एक शिकायत की जांच के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, बंधन बैंक के एक खाते में करीब 80 लाख रुपये पाए गए। जब मामले की जांच की गई तब इस इंटरनेशनल साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा हुआ। इन 4 अपराधियों को इटावा की कोतवाली, क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव, 3 पासबुक, 7 चेक बुक, 2 आधार कार्ड, एक मेट्रो कार्ड, तीन पैन कार्ड, 13 एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 3 क्यूआर आर कोड, एक मोटरसाइकिल और एक कार मिली है।
यह भी पढ़ें: छांगुर बाबा का एक और सहयोगी गिरफ्तार, इस काम में देता था साथ
पुलिस टीम को मिला 15000 का इनाम
इटावा के एसएसपी ब्रजेश कुमार ने इंटरनेशनल साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 15000 का इनाम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी लालच में आकर बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें और पुलिस या हेल्पलाइन लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
23 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines