Ghaziabad news: गाजियाबाद में गुरुवार देर रात हुई बारिश के दौरान राजनगर एक्सटेंशन में एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस दौरान मकान में सो रहा 75 वर्षीय किसान मालवे में दब गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे मलवे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान
जानकारी के अनुसार, 75 साल के भगवत सिंह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पीछे खेतों में कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। बताया गया है कि गुरुवार रात हुई बारिश के दौरान वह अपने घर में ही थे। इस दौरान रात के समय अचानक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसके कारण भगवत सिंह मकान के मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह भागवत सिंह को मकान के मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मकान में अकेले रह रहा था मृतक
लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भगवत सिंह अपने बेटे से अलग यहां मकान बनाकर रह रहे थे। फिलहाल वह बेटी की शादी करने के बाद अकेले ही यहां पर कच्चे मकान में रह रहे थे।
संबंधित खबरें
'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
1 hr agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
11 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
11 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
13 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
14 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
15 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
18 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
19 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
20 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines