हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नाबालिग पर डोली सपा नेता की नीयत! कैसे बची आबरू, क्या हुआ एक्शन?

UP SP Leader Arrest : उत्तर प्रदेश में एक सपा नेता की नीयत नाबालिग पर डोल गई। इस पर पीड़िता ने 112 पर कॉल पर पुलिस बुला ली और अपनी आबरू बचाई। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
यूपी में सपा नेता गिरफ्तार। (File Photo)

UP SP Leader Arrest : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी समाजवादी पार्टी के नेता को गिरफ्तार किया गया। सपा नेता पर नाबालिग से रेप की कोशिश का आरोप लगा है। इसे लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जल्द ही सपा नेता को अदालत में पेश किया जाएगा।

यूपी के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के नेता ने नौकरी दिलाने के नाम पर बुआ के साथ नाबालिग को बुलाया। आरोप है कि इस दौरान सपा नेता की नीयत डोल गई और उसने नाबालिग के साथ रेप की कोशिश की। इस पर नाबालिग ने यूपी 112 पर कॉल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : ‘एक करोड़ दो, नहीं तो बेटे को मार देंगे’, अपनों की जान का दुश्मन बना सिपाही, कैसे और क्यों रची साजिश?

विज्ञापन

डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि रहा था आरोपी

इस मामले में थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। सपा नेता का नाम नवाब सिंह है, वह सपा सांसद डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहा था। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर यह पता लगा रही है कि क्या सपा नेता पर लगे आरोप सही हैं या गलत। कहीं ऐसा तो नाबालिग सपा नेता पर झूठे आरोप लगा रही है।

विज्ञापन

जानें नाबालिग की बुआ ने क्या कहा?

इस मामले में नाबालिग की बुआ ने बताया कि वह भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री हैं। पहले वह समाजवादी पार्टी में थी। उसकी सपा नेता नवाब सिंह से पहले से जान पहचान है। वह अपनी भतीजी के साथ रात करीब साढ़े 11 बजे सपा नेता से मिलने गई थी। इस दौरान वह 5 मिनट के लिए टॉयलेट चली गई। फिर वह वापस आकर देखा तो सपा नेता नाबालिग के साथ रेप की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गैंगरेप कर युवती का बनाया MMS, एक महीने तक किया ब्लैकमेल, अब साजिश हुई फेल

बीजेपी जिलाध्यक्ष का भी बयान आया सामने

विज्ञापन

वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग की बुआ पार्टी में किसी पद पर नहीं है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि नवाब सिंह पहले डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि था। फिर उसे पार्टी से भी निकाल दिया गया था। अब वह अपने स्तर से समाजवादी पार्टी का काम करता है।

भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

विज्ञापन

इस मामले में भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोपी नवाब सिंह यादव सपा का छुटभैया नेता नहीं बल्कि डिंपल यादव का सांसद प्रतिनिधि भी रहा है। ‘लड़के हैं और लड़कों से गलतियां हो जाती हैं’ नीति के तहत सपा ऐसे अपराधों पर हमेशा पर्दा डालती रही है। पहले अयोध्या का मोइद खान और अब कन्नौज का नवाब यादव, यही सपा का असली चरित्र है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola