गैंगरेप कर युवती का बनाया MMS, एक महीने तक किया ब्लैकमेल, अब साजिश हुई फेल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आगरा के पिनहट में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच जारी है।

पीड़िता के पिता ने पिनहट थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता के पिता ने पिनहट थाने में मामला दर्ज कराया है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में आगरा के पिनहट कस्बे से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्मियों ने गैंगरेप के बाद नाबालिग का वीडियो भी बना लिया और लगातार वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले किशोरी रात के समय शौच के लिए घर से बाहर गई थी, इस दौरान आरोपी युवकों ने उसके साथ जबरन गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर किशोरी को धमकाया और किसी को न बताने की धमकी दी।

आरोपियों की धमकी से डरी युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। लेकिन आरोपियों द्वारा किशोरी को ब्लैकमेल किए जाने का सिलसिला लगातार जारी था। धमकियों से तंग आकर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवती को लेकर पिनहट थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपी युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं नाबालिग युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोएडा में फ्लैट से पकड़े गए युवक-युवतियां

वहीं शनिवार को यूपी के नोएडा में रेव पार्टी का एक बड़ा मामला सामने आया। मामला नोएडा स्थित सेक्टर 94 के सुपरनोवा सोसायटी का है। पुलिस ने फ्लैट के अंदर से 50 लड़के और लड़कियों को पकड़ा है। सभी आरोपियों पर रेव पार्टी करने का आरोप है। सोसायटी के लोगों की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस को दी शिकायत में सोसायटी के लोगों ने कहा है कि पार्टी के आयोजक पैसे लेकर लड़के और लड़कियों को बुलाते हैं। इसके बाद किराए के मकानों को होटल की तरह यूज किया जाता है। पुलिस को फ्लैट से शराब की बोतलें और कई नशीले पदार्थ भी मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों समेत 35 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ