Crime News: उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या का ऐसा प्लान बनाया जो संभवतः देश का अपने आप में तीसरा मामला है। युवती ने कोबरा सांप पर डसवाकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस पहले मौत को सामान्य मान रही थी, लेकिन शक होने पर मामले की तह तक पहुंचे तो चौंकाने वाला खुलासा हो गया।
चार साल पुराने प्रेमी से छुटकारा चाहती थी
‘द सन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का है। यहां माही नाम की एक युवती रहती है। करीब चार साल से उसका प्रेम प्रसंग एक होटल कारोबारी अंकित चौहान से था। जांच में सामने आया है कि अब अंकित से माही परेशान हो चुकी थी। अंकित किसी भी वक्त माही के घर आ जाता था। उसी के यहां पर शराब पीता था। इसी बीच माही की मुलाकात दीप कांडपाल से हुई। माही ने दीप को पूरा मामला समझाया।
यह भी पढ़ें: होटल कारोबारी को चूहे की हत्या करना पड़ा भारी, इन धाराओं में गिरफ्तारी भी हुई, जानें अब क्या होगा?
क्राइम पेट्रोल देखकर आया आइडिया
माही और दीप कांडपाल ने मिलकर अंकित की हत्या का प्यान बनाया। दोनों ने फैसला किया कि अंकित की हत्या किसी जहरीले सांप से डसवाकर कराई जाए। बताया गया है कि आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर ये तरीका सुझाया था। इसी बीच गलियों में सांप का खेल दिखा कर पैसे मांगने वाला रमेश नाथ आया करता था। माही और दीप ने सोचा कि इस सपेरे को प्लान में शामिल किया जाए।
सपेरे के साथ बनाए संबंध, 10 हजार रुपये दिए
पुलिस की ओर से बताया गया कि माही ने रमेश को इस हत्याकांड में शामिल करने के लिए राजी कर लिया। इसके लिए माही ने सपेरे रमेश नाथ के शारीरिक संबंध भी बनाए। साथ ही माही ने 10 हजार रुपये देकर कोबरा सांप मंगवाया। तय योजना के तहत माही ने अंकित को बुलाया। उसे शराब में नींद की गोलियों मिलाकर पिला दीं। इसके बाद सपेरे रमेश नाथ ने कोबरा सांप से अंकित के दोनों पैरों पर डसवाया।
यह भी पढ़ें: संसद परिसर में धरने पर बैठे AAP सांसद संजय सिंह ने गाया ये गाना, आपने सुना क्या?
…तो ऐसे ठनका पुलिस का माथा
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पहले मौत का कारण सामान्य आया, लेकिन पुलिस ने जब देखा कि अंकित के दोनों पैरों पर एक ही स्थिति में सांप के काटे का निशान है तो माथा ठनका। करीब नौ टीमों को मामले की जांच में लगाया गया। माही की कॉल डीटेल खंगाली तो एक एक करके राज खुलते गए।
पहला मामला केरल से सामने आया था। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सांप से डसवा कर हत्या कर दी। दूसरा मामला राजस्थान का था।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
5 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
6 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
7 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
19 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines