संसद परिसर में धरने पर बैठे AAP सांसद संजय सिंह ने गाया ये गाना, आपने सुना क्या?

AAP MP Sanjay Singh, Sanjay Singh dharna, Sanjay Singh sang song

AAP MP Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में संजय सिंह अन्य नेताओं के साथ ‘फिर धीरे-धीरे यहां का मौसम बदलने लगा है…’ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा में सभापति के निर्देशों का उल्लंघन करने पर आप सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। आप सांसद अपने निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को धरने पर बैठे संजय सिंह अन्य नेताओं के साथ दुष्यंत कुमार की कविता गुनगुनाते दिखे।

बता दें कि राज्यसभा सांसद के निलंबन के फैसले का विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया था। विभिन्न दलों के नेताओं ने सभापति से संजय सिंह के निलंबन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

आप सांसद ने पीएम मोदी पर ‘INDIA’ अपमान और मणिपुर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने I.N.D.I.A की तुलना आतंकवादी समूह से की… वे हमारा अपमान करें लेकिन देश का अपमान न करें। उन्हें हाथ जोड़कर देश से माफी मांगनी चाहिए।”

संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाने के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि 26 राजनीतिक दलों से बने I.N.D.I.A गठबंधन की मांग है कि पीएम मोदी संसद में मणिपुर मुद्दे पर बोलें और मुझे खुशी है कि इस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने किया संजय सिंह का समर्थन

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने संजय सिंह का समर्थन करते हुए कि वे उन्हें निलंबित कर सकते हैं लेकिन वे उन्हें मुद्दे उठाने, लोगों की आवाज बनने से नहीं रोक सकते। वह संसद में अपना धरना जारी रखे हुए हैं। आज तीसरा दिन है। हम सब, टीम इंडिया, इस समय उनके साथ खड़े हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में (मणिपुर पर) क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह क्यों भाग रहे हैं? इस सत्र की शुरुआत से ही हम बार-बार पूछ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से चुप्पी है…उन्हें देशवासियों को विश्वास में लेना चाहिए…संजय सिंह और रजनी पाटिल का निलंबन तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।”

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ