CM Kanya Sumangala Yojana: उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को अब अपनी बेटियों के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक की पूरी जिम्मेदारी यूपी सरकार उठाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेशभर के लिए सीएम कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत यूपी के गरीब परिवारों को बेटी की परवरिश से लेकर पढ़ाई तक के लिए किस्तों में पैसों का भुगतान होगा।
सबसे पहले जानते हैं क्या है सीएम कन्या सुमंगला योजना? प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जाता है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। इस योजना में बेटी के लिए सरकार की ओर से कुल 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। शर्त ये है कि बेटी का जन्म पहली अप्रैल 2019 के बाद का हो। साथ ही एक परिवार इस योजना का लाभ दो बेटियों तक ले सकते हैं। करीब छह किस्तों में बेटी के परिवार को पैसे भेजे जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः Maruti की यह 5 सीटर कार, 4 लाख से कम कीमत, 33 की माइलेज
क्या-क्या दस्तावेज की होगी जरूरत
राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बिजली का बिल, बैंक खाता जानकारी, पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होती है। योजना का लाभ लेने के लिए वो हर शख्स आवेदन कर सकता है, जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो। आवेदन करने के लिए सरकारी वेबसाइड https://mksy.up.gov.in/women_welfare/index.php पर जा सकते हैं। या फिर किसी भी जनसुविधा केंद्र से भी आवेदन करा सकते हैं।
किस्तों में इस तरह मिलेगा पैसा
- पहली किस्त- जन्म के समय 2000 रुपये
- दूसरे किस्त- टीकाकरण के बाद 1000 रुपये
- तीसरी किस्त- पहली कक्षा में दाखिले के समय 2000 रुपये
- चौथी किस्त- छठवीं कक्षा में दाखिले के समय 2000 रुपये
- पांचवी किस्त- नौवीं कक्षा में दाखिले के समय 3000 रुपये
- छठवीं किस्त- ग्रेजुएशन में दाखिले के समय 5000 रुपये
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines