Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बुधवार को मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने भाई के नाम पर की। बताया गया है कि नवाजुद्दीन इस दौरान करीब 20 मिनट तक तहसील के सब रजिस्ट्रार दफ्तर में मौजूद रहे। इसके बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
भाई ने किया हंगामा तो पुलिस ने हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपने परिवार वालों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नवाजुद्दीन के यहां आने से पहले उनके एक भाई हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
परिवार में चल रहा है संपत्ति का विवाद
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी और मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी के साथ संपत्ति विवाद है। माना जा रहा है कि इसी संपत्ति विवाद को सुलझाने के लिए नवाजुद्दीन ने यह कदम उठाया है। इस दौरान नवाज के वकील प्रशांत शर्मा ने पहले से दस्तावेज तैयार करके रखे थे।
और पढ़िए –Rajasthan: जुनैद-नासिर के परिवार से मिले CM गहलोत, आर्थिक मदद देने के साथ किया बड़ा ऐलान
साइन के बाद दिल्ली के लिए हुए रवाना
बुढ़ाना तहसील पहुंचते ही नवाजद्दीन ने इन दस्तावेजों पर अपने साइन किए और कार में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सामने आया है कि नवाजुद्दीन ने अपने एक भाई के नाम पैतृक संपत्ति में अपने हिस्से की पावर ऑफ अटॉर्नी दी है। वहीं तीनों भाइयों के नाम से संपत्ति के लिए वसीयत भी की गई।
नवाजुद्दीन के वकील ने बताई ये बात
अधिवक्ता प्रशांत शर्मा ने बताया कि नवाजुद्दीन ने अपने भाई अधिवक्ता अलमासुद्दीन के नाम पर अपनी सारी पैतृक संपत्ति की पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। दूसरे दस्तावेज में उन्होंने अपनी संपत्ति वसीयत की है। वसीयत के मुताबिक जब तक वह जिंदा रहेगा, संपत्ति में उनके हिस्से का अधिकार रहेगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
44 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
19 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines