BJP MP Varun Gandhi Target on UP Govt: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दो दिवसीय दौरे पर गए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपना शायराना अंदाज दिखाया है। जिसकी इन दिनों लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि, उनका शायराना अंदाज अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए सामने आया। वरुण गांधी ने शायराना अंदाज में राज्य सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में बांटे जा रहे राशन की आलोचना की है। वरुण गांधी ने कहा कि “तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा, दाल, चना।”
नौकरियां नहीं मिल रही
सोमवार को वरुण गांधी ने जिले के बीसलपुर तहसील क्षेत्र में कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मझगवां गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि देश में आम आदमी को न तो कोई लोन आसानी से मिलता है और न ही उन्हें नौकरियां मिल रही हैं। देश में बिजनेसमैन्स को आसानी से हजारों करोड़ रुपए का लोन मिल जाता है। वहीं, अगर एक आम आदमी को लोन लेना हो तो उसके लिए उसे कई बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, हो सकती है पानी की भारी किल्लत, खुद मंत्री ने बताया कारण
भाजपा सांसद का शायराना अंदाज
इसी दौरान वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से लोगों को बांटे जा रहे मुफ्त राशन को लेकर भी तंज कंसा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभाग के खाली पदों पर इसलिए भर्ती नहीं ला रही है, क्योंकि सरकार पैसा बचाना चाहती हैं। ताकि उन पैसों से वो राज्य के लोगों को फ्री में राशन बांट सके। इसी के साथ वरुण गांधी ने एक शायरी सुनाई। जिसे उन्होंने कुछ इस अंदाज कहा “तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा दाल चना।” भाजपा सांसद ने आगे कहा कि पहले आम आदमी के लिए सरकारी नौकरी एकमात्र नौकरी थी। इस परेशानी को दूर करने के लिए निजीकरण किया गया। जिसके बाद अब नौकरी पाना तो दूर उसके बारे में सोचना भी मुश्किल हो गया है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines