दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, हो सकती है पानी की भारी किल्लत, खुद मंत्री ने बताया कारण

image (12)

Delhi People Face Water Shortage: दिल्ली के लोगों के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। दिल्ली वालों को जल्द ही पानी की कल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार में जल विभाग की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को इस बात को लेकर चिंता जाहिर की है। मंत्री के अनुसार, दिल्ली के लाखों परिवारों को आने वाले दिनों पानी की आपूर्ति न होने से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं आतिशी परेशानी के पीछे का कारण भी बताया है।

 जल बोर्ड का फंड बंद

आतिशी ने बताया कि अगस्त महीने से ही जल बोर्ड को दिये जाने वाले के सारे फंड  बंद है, ऐसा चीफ सेक्रेटरी के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने किया है। आतिशी ये कहा कि वित्त मंत्री के लिखित आदेश की बाद भी जल बोर्ड के फंड  को रिलीज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस वजह से जल बोर्ड के पास सैलरी और रूटीन कामों के लिये भी पैसे नहीं है। इसके अलावा सभी ठेकेदारों ने भी जल बोर्ड के साथ काम करने से मना कर दिया है।

इमरजेंसी जैसे हालात

आतिशी ने बताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में कई इलाक़ों में पानी की भारी किल्लत हो जाएगी। इससे गंदा पानी और सीवर ओवरफ़्लो हो सकता है। इससे महामारी जैसी बीमारियां पैदा हो सकती हैं। जो इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर सकती हैं। इसके साथ ही आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है।

दिल्ली में आज का AQI

बता दें कि, इन दिनों राजधानी दिल्ली अपने खराब AQI को लेकर सुर्खियों में है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए सोमवार को दिल्ली सरकार के स्कूल को फिर से खोल दिया गया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर की आबो-हवा अभी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर का AQI 400 से कम मापा गया है। SAFAR के आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली का AQI 323 मापा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ