उत्तर प्रदेश के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव के रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में मृतक का नाबालिग पोता और उस का एक दोस्त शामिल था। दरअसल, मोबाइल फोन न दिलाने पर दोनों ने मिल कर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पोते ने जब दादा से मोबाइल खरीदने के लिए पैसों की डिमांड की तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान पोते ने लोहे के रोड से और उसके दोस्त ने ईंट से मार कर दादा को मौत के घाट उतार दिया।
क्या है पूरा मामला ?
बता दें, रिटायर्ड फौजी रमापति पाण्डेय किराए के मकान में अपने पोते के साथ रहते थे। पैसों को लेकर अक्सर पोता अपने दादा के साथ मारपीट करता था। घटना के दिन पोते ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसों की मांग की जिसपर दादा ने पैसा देने से इनकार कर दिया। पैसों को लेकर दादा और पोते में झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दादा ने गुस्से में पोते को गाली दे दी, जिसपर पोता अपना आपा खो बैठा।
दोस्त के साथ मिलकर की दादा की हत्या
इसी के चलते पास में रखे लोहे के रोड से हमला कर दिया। यही नहीं पोते का दोस्त भी घटना के समय वहां पर मौजूद था। उस ने भी ईंट से हमला कर दिया।
पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
पिटाई के बाद रिटायर्ड फौजी की मौत मौके पर हो गई। इस मामले के बारे में जब पुलिस को पता चला तो उसने पोते से पूछताछ शुरू की। पुलिस को कमरे और बिस्तर पर खून मिला। पुलिस को गुमराह करने के लिए पोते ने गुमराह करने के लिए कहानी बनानी शुरू की और बताया कि वह घर से बाहर था जब घर पर आया तो उस के दादा कमरे में लहूलुहान मिले।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, तो जांच में हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि बीते 4 अगस्त को रिटायर्ड फौजी की हत्या की सूचना मिली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई। इस जांच के दौरान हत्याकांड का खुलासा हुआ। जिसमें पुलिस ने बताया कि यह हत्या नाबालिग पोते ने एक मोबाइल फोन के चक्कर में की थी। इस घटना में उसके एक साथी ने उसका साथ दिया था।
ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले युवक गिरफ्तार, कौन हैं और क्यों किया हमला?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
7 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
7 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
12 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines