News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Swami Prasad Maurya Slapped: उत्तर प्रदेश की राजनीति के नामी चेहरे स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने वाले दोनों युवक गिरफ्तार हो गए हैं। उनकी शिनाख्त हो गई और थप्पड़ मारने की वजह भी सामने आ गई है। थप्पड़ मारने वाले युवकों के नाम रोहित द्विवेदी और शिवम यादव हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवकों ने सनातन धर्म का विरोध करने और हिंदू भगवानों को भला बुरा कहने से नाराजगी के कारण स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया।
VIDEO | Raebareli: A person tried to slap former UP minister Swami Prasad Maurya during a public event. The accused was later thrashed by the supporters of the leader before the police detained him. #UPNews #UttarPradeshNews
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2025
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/OyXIJnyjOa
बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य आज फतेहपुर जा रहे थे और रास्ते में वे रायबरेली में रुके थे। रायबरेली में उनके समर्थकों ने शानदार स्वागत किया और फूलमालाएं पहनाईं। इस दौरान 2 युवक आए और स्वामी प्रसाद मौर्य को फूलमाला पहनाने लगे। युवकों ने फूलमाला पहनाकर स्वामी प्रसाद के सिर में पीछे से थप्पड़ मारा। यह देखकर उनके समर्थकों ने एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। दूसरा युवक भागने में फरार हो गया। पुलिस ने आकर युवक को भीड़ से छुड़वाया।
पुलिस ने खून से लथपथ युवक को अपनी गाड़ी में बिठाया और उससे हमला करने की वजह पूछी। युवक ने अपना नाम रोहित द्विवेदी बताया और कहा कि वे सनातन धर्म का अपमान किए जाने से नाराज थे। इसलिए उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया। स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म को और हिंदू भगवानों को भला बुरा कहते हैं। इसलिए वे उनसे नाराज हैं। रोहित को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक शिवम यादव को भी पकड़ लिया।
कौन हैं थप्पड़ खाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य? पहले भी वकील बनकर आए शख्स ने फेंककर मारा था जूता
रायबरेली के सारस चौराहे पर कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हुई हरकत से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर धरना और हड़ताल करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं मिल एरिया थानाध्यक्ष अजय राय ने दोनों युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि युवकों ने प्रदेश के पूर्व मंत्री के साथ अभद्रता की और उन पर हमला किया। युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘योगी आदित्यनाथ खुद कठमुल्ला हैं…’ स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, CM को दी ये नसीहत
स्वामी प्रसाद मौर्य ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गुंडाराज है और कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बदमाश सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अगर पुलिस की मौजूदगी में उन पर हमला हो सकता है तो आम आदमी का क्या हाल होगा? योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडे-माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं। योगी सरकार गुंडागर्दी और अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।