हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida News: सोसायटी में महिला को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करना पड़ा महंगा, पुलिस के भी छूटे पसीने

Noida News: नोएडा में सेक्टर-76 स्थित एक सोसायटी में महिला को अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार को चार्ज करना महंगा पड़ गया। महिला का आरोप है कि प्रबंधन ने ऐसा करने पर उसकी कार में जैमर लगा दिया। इतना ही नहीं उसके और परिवार के साथ बदतमीजी भी की।

विज्ञापन
Amrapali Princely Estate Society and EV car

Noida News: नोएडा की एक सोसायटी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोसायटी में रहने वाली एक महिला पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि महिला ने सोसायटी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कार चार्ज किया था। प्रबंधन की ओर से डोमेस्टिक चार्जर से नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने को लेकर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चार्जिंग के दौरान ट्रैक वे पर खड़ी कार पर जैमर लगाया गया। जैमर करीब 12 घंटे बाद हटा। महिला की गुरुवार सुबह अपने दफ्तर तक नहीं जा सकीं। महिला ने प्रबंधन पर परेशान करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।

देर रात 11 बजे गाड़ी में लगाया जैमर

सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट सोसायटी निवासी निहारिका के मुताबिक सोसायटी में चार कजम और एक टैरा चार्जर है। बुधवार को कजम चार्जर खराब थे। टैरा भी दो से तीन मिनट बाद चार्जिंग के दौरान ऑटो कट हो रहा था। गुरुग्राम में उनका दफ्तर है। प्रतिदिन सुबह उनको दफ्तर जाना होता है। बुधवार की शाम 8:20 पर कजम और टैरा चार्जर खराब होने की सूचना प्रबंधन को माई गेट पर डाली।डोमेस्टिक चार्जर से टावर के बाहर गाड़ी को चार्ज करने के लिए लगाया। देर रात 11 बजे प्रबंधन ने गाड़ी में जैमर लगा दिया। सुबह सात बजे प्रबंधन को हटाने के लिए कहा गया जो नहीं हटाया। नौ बजे तक प्रबंधन की ओर से टहलाया गया।

विज्ञापन

पुलिस के आने पर हटा जैमर

पुलिस को फोन पर सूचना दी। मौके पर पुलिस आई। थाने पहुंचने पर पुलिस ने प्रबंधन को जैमर हटाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि प्रबंधन ने इसके बाद भी सुबह 11:30 के बाद जैमर हटाया और 25 हजार रुपये का पेनाल्टी लगाई। निहारिका का आरोप है इस दौरान उनके पति और ससुर के साथ प्रबंधन ने बदतमीजी की। एओए की ओर से पूरे घटनाक्रम को तोड़ मरोड़-कर पेश कर उनको और उनके पति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन

बदतमीजी पर लगाई जुर्माना

एओए अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि कजम चार्जर में दिक्कत थी। टैरा चार्जर चल रहा था। यहां चार्जिंग का पैसा लगता है। कजम से चार्जिंग का पैसा नहीं लगता है। महिला ने भी पैसा देने से बचने के लिए घर पर चार्जिंग का रास्ता चुना। बालकनी से तार लटकाकर नीचे तक डाले गए। महिला ने सुरक्षाकर्मी, मेंटेनेंस प्रबंधन के साथ गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी की।एओए ने जो किया है वह नियमानुसार है। नो पार्किंग जोन पर वाहन खड़े होने पर 1000 रुपये की पेनाल्टी निर्धारित है। महिला ने सुरक्षाकर्मी, मेंटेनेंस प्रबंधन के साथ बदतमीजी की और एओए के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया। इसको लेकर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola