हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप - बीजेपी पहले से कर रही थी वोट चोरी की तैयारी, SIR पर निगाह रखें PDA प्रहरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. वोट कटने के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमारे सांसद राजीव राय जो लगातार वोट चोरी की बात उठा रहे हैं, वह सच है. बीजेपी ने SIR आने से पहले ही हर विधानसभा में 20 हज़ार वोट काटने की तैयारी कर ली थी. 2022 के चुनाव में भी हम इसी वजह से हारे थे, हमारे वोट काटे गए थे. पढ़ें लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट.

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. वोट कटने के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमारे सांसद राजीव राय जो लगातार वोट चोरी की बात उठा रहे हैं, वह सच है. बीजेपी ने SIR आने से पहले ही हर विधानसभा में 20 हज़ार वोट काटने की तैयारी कर ली थी. 2022 के चुनाव में भी हम इसी वजह से हारे थे, हमारे वोट काटे गए थे.

अखिलेश ने कहा कि जनता अब वोट में हेराफेरी और वोट चोरी की बात समझ चुकी है, इसलिए सरकार दबाव में SIR लागू करने को मजबूर हुई. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को PDA प्रहरी बताते हुए अपील की कि वे अपना और आम लोगों का वोट बचाएं.

आधार का कोई आधार नहीं, सरकार सच्चाई से डरती है

घोसी मऊ से विधायक रहे सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा प्रमुख ने मीडिया से बात करते हुए आधार कार्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वालो को घेरा, उन्होंने कहा कि जिस आधार को पहचान माना गया था, आज उसका कोई आधार नहीं बचा. सरकार इस मुद्दे से डरती है. हम लोकसभा में इसे लेकर बड़ा सवाल उठाएंगे.

विज्ञापन

गुंडाराज नहीं, अब यूपी में महा गुंडाराज

अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे शासन को गुंडाराज कहती थी. लेकिन आज तो यूपी में महा गुंडाराज चल रहा है. ODOP नहीं, ODOM — यानी ‘वन जिला वन माफिया’ पैदा हो गए हैं. सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, हर जिले में गांजा भी धड़ल्ले से बिक रहा है.

संचार सारथी ऐप पर सवाल – क्यो हर मोबाइल में झांकना चाहती है सरकार

केंद्र सरकार द्वारा लॉन्च किए गए संचार सारथी मोबाइल ऐप पर भी सपा अध्यक्ष ने हमला बोला. अखिलेश ने आरोप लगाया कि यह ऐप लोगों के फोन में झांकने का रास्ता है. उन्होंने कहा, सरकार हर मोबाइल में क्या खोजबीन करना चाहती है? यह बिल्कुल नॉर्थ कोरिया जैसी सोच है.

विज्ञापन

(लखनऊ से मानस श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola