Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

नोएडा में महागुन बिल्डर का दफ्तर सील, नोटिस का जवाब नहीं देने पर चला हंटर

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा में जिला प्रशासन ने बकाया नहीं चुकाने पर महागुन बिल्डर का दफ्तर सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिल्डर को बकाया चुकाने को लेकर कई बार नोटिस जारी किया गया था।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Mar 1, 2025 19:21
Mahagun Builder Office sealed
Mahagun Builder Office sealed

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बकाया न चुकाने पर महागुन बिल्डर का दफ्तर सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का 5.20 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाने पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले प्रशासन की तरफ से बिल्डर को कई बार नोटिस भी जारी किया गया था। प्रशासन ने सख्त लहजे में बिल्डर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दफ्तर की सील तोड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दादरी तहसीलदार ने की कार्रवाई

---विज्ञापन---

दादरी तहसील के तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि महागुन बिल्डर के खिलाफ रेरा ने 5.20 करोड़ की आरसी जारी की थी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने बकाया चुकाने के लिए प्रोजेक्ट को नोटिस जारी किया, लेकिन बिल्डर ने बकाया नहीं चुकाया। दादरी तहसील की राजस्व टीम सेक्टर-63 में स्थित महागुन बिल्डर ग्रुप के दफ्तर पहुंची और उसे सील कर दिया।

यह भी पढ़ें: नोएडा से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक अवैध निर्माण, पुलिस और प्राधिकरण पर भारी भूमाफिया

---विज्ञापन---

20 बिल्डरों पर 546.18 करोड़ का बकाया

जिला प्रशासन के मुताबिक, वर्तमान में रेरा की 2706 आरसी का बिल्डरों पर 738.69 करोड़ बकाया है। इनमें इन शीर्ष-20 बिल्डरों पर 546.18 करोड़ का बकाया है। दादरी तहसील क्षेत्र में स्थित बिल्डरों के विभिन्न प्रोजेक्टों के खिलाफ जारी 2069 आरसी का 621.67 करोड़ बकाया है और सदर तहसील के 637 आरसी का 117 करोड़ वसूलना है। सबसे ज्यादा बिल्डर बकायेदार दादरी तहसील क्षेत्र में ही हैं, इनमें एक हजार से अधिक खरीदार फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में बना डंपिंग यार्ड, निवासियों ने अनोखे तरीके से विरोध जाहिर कर गिनवाईं समस्याएं

First published on: Mar 01, 2025 06:15 PM

संबंधित खबरें