Aaj ka Mausam, UP-Uttarakhand: उत्तर भारत (North India) के सभी राज्य वर्तमान में मौसम की बेरुखी झेल रहे हैं। पहाड़ों के ऊपरी हिस्सों में जमकर बर्फबारी हो रही है तो पहाड़ों के निचले हिस्सों और अन्य उत्तरी राज्यों के मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपा रखा है। मंगलवार (Aaj ka Mausam) को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में ग्लेशियर टूटने से समस्या और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के जिलों में सुबह की शुरुआत बारिश से ही हुई।
भैरव गडेरा इलाके में सभी रास्ते बंद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गडेरा इलाके में ग्लेशियर टूट गया। एक साथ आई बर्फ से कई पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण प्रशासन ने यहां आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम में भी पिछले एक सप्ताह से मौसम खराब है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।
22 अप्रैल से शुरू होने वाली है चार धाम यात्रा
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं। 22 अप्रैल से राज्य में चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक यात्रा के लिए 4.17 लाख श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है। यात्रा के सभी मार्गों पर जमी बर्फ को हटाने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है।
यह भी पढ़ेंः लिंचौली से केदारनाथ धाम तक डेढ़ फीट बर्फ जमा, आवाजाही बंद, जानें कब खुलेंगे कपाट?
यूपी के इन जिलों में 24 घंटे में होगी भारी बारिश
इधर उत्तर प्रदेश में भी बारिश से कई जिलों का हाल-बेहाल है। पिछले कई दिनों से यहां लगातार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। मंगलवार सुबह मुरादाबाद में भारी बारिश हुई। इस कारण यहां जाम लग गया। ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चंदौली जिले में भी बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान की खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने भी 24 घंटे के लिए और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार देर रात दिल्ली-नोएडा में हुई भारी बारिश
बता दें कि सोमवार को नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई। देश शाम अपने-अपने कार्यालयों से निकले लोगों को भीग कर अपने घर पहुंचना पड़ा। इसके अलावा प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। गोरखपुर, देवरिया, बलिया और कुशीनगर समेत कई जिलों के मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
22 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
22 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines