Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मंगलवार को ओलावृष्टि और भारी बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से सड़कों पर पानी का भराव जारी है। साथ ही दफ्तर और कामकाजी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, मौसम विभाग (IMD) ने 5 मई तक के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
4 मई के लिए जारी हुआ आईएमडी का अलर्ट
जानकारी के मुताबिक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में यह भी कहा है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होगी। इसके अलावा कल यानी 4 मई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1653700907773870081
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई तक अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में भारी वर्षा की भी आशंका है। आईएमडी ने बताया है कि मंगलवार को कई राज्यों में गरज, तेज हवाओं और हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। बारिश के साथ ही उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे आ गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 साल में मई का दूसरा दिन यानी 2 मई सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। 2 मई को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 13 डिग्री कम था। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया है।
इस कारण हो रही बेमौसम बारिश
आईएमडी की ओर से देशभर में भारी बारिश का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूरे भारत में तापमान अगले दो दिनों तक सामान्य से नीचे रहेगा। मौसम विभाग ने आगे कहा है कि भारत के किसी भी हिस्से में हीटवेव की स्थिति नहीं होगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
10 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
13 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
15 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
17 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
19 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines