उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में सोमवार देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है.
बता दें कि उत्तराखंड में सोमवार देर रात और तड़के भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई. राज्य के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों में अलग-अलग समय पर धरती हिली. उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 रही, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका दर्ज किया गया।.दोनों जिलों से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
उत्तरकाशी में भूकंप का झटका देर रात करीब 1 बजकर 21 मिनट पर महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे था. केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के राजगढ़ी क्षेत्र के पास बताया गया है.
घरों से बाहर भागे लोग
झटका महसूस होते ही उत्तरकाशी की यमुना और गंगा घाटी से जुड़े कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने तुरंत अपने परिचितों और पड़ोसियों को फोन कर स्थिति की जानकारी ली. हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भी भूकंप की घटना की पुष्टि की है.
यह भी पढ़ें- UP School Holiday: आज भी बंद रहेंगे यूपी के इन जिलों के स्कूल, जानिए कब से शुरू होंगी कक्षाएं
टिहरी गढ़वाल में भी भूकंप के झटके
इसी बीच टिहरी गढ़वाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में तड़के आए इस भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसकी गहराई करीब पांच किलोमीटर थी. अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कहीं से भी मकानों को नुकसान पहुंचने, भूस्खलन होने या किसी व्यक्ति के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 mins ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
5 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
8 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
10 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
15 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
15 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines