जॉर्डन के ऐतिहासिक चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत; कई घायल

चर्च में अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इसी दौरान एक वाहन से दो संदिग्ध उतरे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. अचानक हुई फायरिंग से चर्च परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

IMAGE.jpg (32)

एक वाहन से दो संदिग्ध उतरे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. (Photo: X/@SajjadTarakzai )

जॉर्डन के कराक प्रांत में शुक्रवार एक ऐतिहासिक चर्च में हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई. चर्च में एक शख्स के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये हमला राजधानी अम्मान से करीब 145 किलोमीटर दूर हमूद कस्बे के एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च में हुआ. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चर्च में अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इसी दौरान एक वाहन से दो संदिग्ध उतरे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. अचानक हुई फायरिंग से चर्च परिसर में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हमले के बाद दोनों संदिग्ध मौके से फरार हो गए.

विज्ञापन

AK-47 और पिस्टल से की गई गोलीबारी

मौके पर मौजूद खालिद बुरकान के अनुसार, हमलावरों में से एक के पास एके-47 कलाश्निकोव राइफल थी, जबकि दूसरे के हाथ में पिस्टल थी. दोनों ने कई मिनट तक गोलीबारी की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों को संभलने और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का मौका नहीं मिल सका. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस और सेना के जवान संदिग्धों की तलाश में जुट गए हैं. जांच के तहत आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने चर्च और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ