'भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं...' ये कहकर चेन्नई में IT विंग के 13 पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

bjp, bypolls, bjp bypolls candidates, jalandhar bypolls, parliamentary bypolls, assembly bypolls

Tamil Nadu: तमिलनाडु में होली के दिन भाजपा को करारा झटका है। यहां चेन्नई पश्चिम में भाजपा आईटी विंग के 13 पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ दी। इसमें आईटी विंग ‘के जिलाध्यक्ष अनबरासन भी शामिल हैं।

वे कहते हैं कि मैंने सालों तक बीजेपी के लिए काम किया है। लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

बता दें कि जिलाध्यक्ष के लेटर पर 10 जिला सचिवों और 2 जिला उप सचिवों के हस्ताक्षर हैं।

हाल ही में IT विंग के प्रमुख ने भी छोड़ी थी पार्टी

हाल ही में तमिलनाडु में भाजपा आईटी विंग के प्रमुख निर्मल कुमार ने एआईएडीएमके का दामन थाम लिया। मंगलवार को भाजपा बौद्धिक विंग के पूर्व राज्य सचिव कृष्णन, आईटी विंग के राज्य सचिव दिलीप कन्नन, त्रिची ग्रामीण के उपाध्यक्ष विजय और राज्य ओबीसी विंग के सचिव अम्मू ने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी से मुलाकात के बाद भाजपा छोड़ दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ