राम मंदिर दान चोरी विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनय कटियार ने चंपत राय पर उठाए सवाल, जानें CJI से क्या की गई मांग?

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर के दान की चोरी का मामला गया है। क्योंकि अब विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं मंदिर मैनेजमेंट के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। उन पर चोरी या हेराफेरी में मिलीभगत के साथ-साथ अनदेखी के आरोप भी लग रहे हैं।

Ram mandir.jpg

राम मंदिर अयोध्या के चढ़ावे यानी दान की हेरा-फेरी और चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। याचिका दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत से मामले में संज्ञान लेने की अपील की गई है। मामले की स्वतंत्र जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराकर सच पता लगाने की मांग की गई है। याचिका सुप्रीम कोर्ट के ही वकील अनूप अवस्थी ने दायर की है। उन्होंने चीफ जस्टिस से गुजारिश की है कि लोगों की आस्था और विश्वास के बनाए रखने के लिए मामले में FIR दर्ज कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कटियार ने चंपत राय पर उठाए सवाल

बता दें कि सीनियर BJP नेता और राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े विनय कटियार भी विवाद में कूद गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कि अगर करोड़ों राम भक्तों की आस्था के प्रतीक राम मंदिर के ट्रस्टी खुद ही इस तरह की हेरा-फेरी करेंगे तो राम मंदिर का मकसद ही खत्म हो जाएगा। घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाना चाहिए। चंपत राय को भी बर्खास्त किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी विवाद पर खुद रख रहे नजर

विनय कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मामले में हस्तक्षेप करना पड़ेगा। अब विशेष जांच समिति (SIT) सच का पता लगाएगी और दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी अब इस विवाद पर नजर रख रहे हैं। देश में कोई भी मंदिर हो, नियम के अनुसार मंदिर का चढ़ावा निवास स्थान पर ले जाना अपराध है। राम मंदिर के दान के साथ ऐसा हुआ है और इसका जवाब चंपत राय को देना होगा कि ऐसा क्यों किया गया? किस नियत से, किसके साथ मिलकर किया गया?

विज्ञापन

जानें क्या है मामला और कैसे हुआ खुलासा?

राम मंदिर के दान की चोरी का मामला समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि राम मंदिर के दानपात्र से करोड़ों का चढ़ावा गायब हुआ है। पुष्टि नहीं हुई, लेकिन करीब 7 करोड़ की चोरी का दावा किया गया है। राम मंदिर के पूर्व अकाउंट्स इंचार्ज महीपाल सिंह ने भी दान की चोरी का दावा किया है। उन्होंने जब चोरी की शिकायत ट्रस्ट के पदाधिकारियों से की तो उन्हें पद से हटा दिया और 8 महीने पुराने CCTV फुटेज डिलीट किए कर दिए गए।

विज्ञापन

अब तक की पुलिस कार्रवाई और बरामदगी

बता दें कि अयोध्या पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मंदिर के चढ़ावे को गिनने वाले लवकुश मिश्रा नामक कर्मचारी के घर से गोबर के ढेर में छिपाकर रखे गए 10 लाख बरामद किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित कर दी है। लखनऊ के डिविजनल कमिश्नर आईएएस विजय विश्वास पंत इस टीम को लीड कर रहे हैं। इस टीम को जांच के पहले 7 दिन में शुरुआती रिपोर्ट और 15 दिन के बाद फाइनल जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ