बिना परीक्षा नौकरी पाने का बड़ा मौका, इस जिले में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर, 200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Gaya Rojgar Mela 2026: बिहार के गया में 18 जून 2026 को विशेष रोजगार शिविर लगेगा. इस मेले में बिना लिखित परीक्षा डिप्लोमा धारकों को प्रोडक्शन ऑपरेटर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का मौका मिलेगा. यहां जानें सैलरी, सुविधाएं और पूरा शेड्यूल.

Gaya Rojgar Mela 18 June 2026

बिहार में मिल रही बिना परीक्षा के नौकरी. (Image: AI)

आज के समय में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार के गया जिले में रोजगार की तलाश कर रहे डिप्लोमा धारक स्टूडेंट्स को बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का बड़ा मौका मिलने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, जिला नियोजन विभाग की ओर से एक विशेष रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी और उन्हें अच्छी सैलरी के साथ नौकरी देगी. खास बात यह है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क यानी फ्री होगी और उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आयोजित होगा विशेष रोजगार शिविर?

गया के केंदुई परिसर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 जून को एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में रोजगार की तलाश कर रहे युवा अपने बायोडाटा यानी रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार यह आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है. चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी और किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

200 पदों पर होनी है भर्ती

रोजगार शिविर में विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोडक्शन ऑपरेटर पद के लिए भर्ती की जाएगी. कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, ऐसे में चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 17,600 रुपये से लेकर 23,540 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ), ईएसआईसी, कैंटीन और परिवहन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. युवाओं के लिए यह अवसर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी एक नजर में

  • भर्ती पद – प्रोडक्शन ऑपरेटर
  • कुल भर्तियां – 200 पद
  • शैक्षणिक योग्यता – मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा
  • आयु सीमा – 18 से 26 वर्ष
  • वेतन – ₹17,600 से ₹23,540 प्रतिमाह
  • अन्य लाभ – पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन और परिवहन सुविधा
  • चयन प्रक्रिया – इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन
  • समय – सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • स्थान – अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई परिसर, गया

बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु में मिलेगा काम करने का मौका

रोजगार शिविर के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार की नियुक्ति कंपनी की विभिन्न उत्पादन इकाइयों में की जाएगी. इनमें बेंगलुरु, चेन्नई और तमिलनाडु के औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं. इससे युवाओं को बड़े शहरों में काम करने का अनुभव और बेहतर करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी है जाती है कि वे समय पर पहुंचकर अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ