तमिलनाडु में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, अन्नामलाई बोले- '24 घंटे का समय देता हूं, हिम्मत हो तो अरेस्ट करो'

Tamil Nadu BJP, K Annamalai, CM MK Stalin, BJP cadre, Senthil Balaji arrest, ED, Tamil Nadu politics, Tamil Nadu news
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ कथित हिंसा और पलायन का मुद्दा अब सियासी हो चुका है। हालांकि तमिलनाडु सरकार और बिहार सरकार ने ऐसी किसी भी हालात से इंकार किया। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई के खिलाफ हिंसा भड़काने और दो राज्यों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के मामला दर्ज किया गया है।

केस दर्ज होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चैंलेज करते हुए लिखा कि आपको लगता है कि आप झूठे मामले दर्ज कर लोकतंत्र को दबा सकते हैं तो यह गलत है। मैं आपको 24 घंटे का समय देता हूं। मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।

Advertisment

बिहार के अधिकारियों ने की बैठक

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ मारपीट को लेकर बिहारी के अधिकारियों की एक टीम वहां पहुंची है। रविवार को तिरुपुर में औद्योगिक संघ और प्रवासी श्रमिकों के साथ बैठक की गई।

विज्ञापन

 

एक प्रवासी मजदूर ने कहा कि सभी खबरें झूठी हैं। हम लोग यहां अच्छे से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पुराना है इसलिए सब डर गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ