भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर अलोरीया ने बगरू विधानसभा में मेहंदी कैम्प आयोजित किए। इस आयोजन के बारे में बताते हुए सत्यवीर अलोरीया ने बताया कि, “युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी हों या प्रभारी अल्लाविरु, वो हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए प्रयास करते रहते हैं और हमें भी प्रेरित करते हैं। अध्यक्ष श्रीनिवास और प्रभारी अल्लाविरु के दिशा-निर्देश में Shakti Super She कार्यक्रम चल रहा है, जो देश की बहन बेटियों को सशक्तिकरण का भरोसा दे रहा है। उनसे प्रेरणा मिली कि तीज के त्योहार पर हमारी बहनों के लिए कुछ करना चाहिए। जब मैंने मेहंदी कैम्प के बारे में श्रीनिवास और अल्लाविरु से मार्गदर्शन मांगा, तो उन्होंने मेरी हौसलाअफजाई की”
मेहंदी कैम्प आयोजित करने के पीछे की सोच के बारे में सत्यवीर अलोरीया ने बताया कि, “राजस्थान सांस्कृतिक रुप से एक समृद्ध प्रदेश है तथा सांस्कृतिक धरोहर को आज भी समेटे हुए है। तीज और सिंजारा हमारी ऐसी ही सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमारी बहनों को समर्पित है। हमारी बहनों की बदौलत ही हमारे त्योहार जिंदा हैं। इसलिए ये कैम्प आयोजित किए गए और ऐसे नए कदमों के लिए श्रीनिवास और अल्लाविरु हमें पूरा सहयोग देते हैं, तो ये काफी आसान हो जाता है।”
गौरतलब है कि सत्यवीर अलोरीया द्वारा आयोजित निःशुल्क मेहंदी कैम्पों के जरिए बगरू विधानसभा की सभी महिलाओं को एक ही स्थान पर मेहंदी बनवाने अवसर मिला। इस पहल से महिलाओं में खुशी की लहर नजर आई।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines