हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: जयपुर में सड़कें बनीं दरियां, 6 वर्षीय बच्चा नाले में डूबा, मौत

विज्ञापन

जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्टः राजस्थान में पिछले 24 घंटे से हो रही झमाझम बारिश के चलते कई जिलों में जलभराव हो गया है। रविवार को प्रदेश के 20 जिलों में झमाझम बारिश हुई। सीकर, पाली और जयपुर में कल देर रात से बारिश का दौर जारी है जो कि सुबह 11:00 बजे तक चलता रहा। मौसम विभाग की मानें तो जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर,कोटा संभाग के जिलों में अगले दो-तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा।

14 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

12 जुलाई से भारी बरसात में कुछ कमी आएगी लेकिन 14 और 15 जुलाई से मानसून पुनः सक्रिय हो जाएगा। राजधानी जयपुर में कल शाम से ही मौसम का मिजाज बदला बदला हुआ नजर आया। आसमान में काली घटा छा गई कुछ देर में तेज बारिश भी शुरू हो गई और देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गई। शहर में हुई इस लगातार बरसात ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है। नाले के कचरे के साथ पानी सड़कों पर दिखने लगा। बरसात के कारण जगह-जगह जाम के हालात भी नजर आए।

नाले में बह गया 6 वर्ष का बच्चा

उधर तेज बारिश के कारण पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया। जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में 6 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। रोड़ नं. 06 पर एक बच्चा पानी में लोगों को बहता हुआ दिखा। लोगों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण जयपुर के बांधों में भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। पूरी तरह सूख चुके छापरवाड़ा बांध में तेज बारिश के कारण 2 फीट पानी आ गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें