Rape In Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में पबजी गेम के जरिए कोचिंग छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती कर वीडियो बना लिए। फिर शादी का वादा कर ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोप 2 साल तक रेप करता रहा। पीड़िता ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है युवती
बजाज नगर थाने के एसएचओ ने बताया कि 21 साल की युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह काॅम्पिटिशन परीक्षा की तैयारी कर रही है। 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते समय उसकी बातचीत हरियाणा के रहने वाले शुभम से हुई। इसके बाद दोनों पार्टनर बनकर पबजी खेलने लगे। वाॅट्सऐप और मोबाइल के जरिए दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद जुलाई 2021 में आरोपी उससे मिलने के लिए जयपुर आया। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में उसे मिलने बुलाया।
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी 2 साल तक उसके साथ रेप करता रहा। वहीं बजाज नगर थाने के एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी जल्द पुलिस की गिरफत में होगा।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines