OTT Releases This Week: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, OTT पर देखें ये 7 फिल्में-सीरीज; मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज!

OTT Releases This Week: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

OTT Releases This Week
1 / 8
ओटीटी पर रिलीज होने जा रहीं ये 7 फिल्में-सीरीज (pic credit- imdb)

OTT Releases This Week: 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक इस हफ्ते ओटीटी पर एक से बढ़कर एक नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज को आप नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर देख सकते हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेगा. इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

यू, मी, अस

यू, मी, अस2 / 8

कॉमेडी और ड्रामा से भरी ये फिल्म ओटीटी पर 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं फिल्म में आपको कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे, जो आपको खूब एंटरटेन करेंगे. इसके साथ ही फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

अक्का

अक्का3 / 8

क्राइम और थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस सीरीज को आप 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. धर्मराज शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे, तन्वी आजमी और महेश मांजरेकर भी लीड रोल में हैं. इस सीरीज में थ्रिलर और क्राइम से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

मीठे में क्या है

मीठे में क्या है4 / 8

फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म भी परफेक्ट चॉइस है. ये फैमिली ड्रामा फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. राधिका बंसल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी और आयशा रजा मिश्रा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ऑब्सेशन

ऑब्सेशन5 / 8

सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद 'ऑब्सेशन' अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म में आपको हॉरर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं ये फिल्म 30 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में माइकल जॉनस्टन, इंडे नवरेट और कूपर टॉमलिंसन लीड रोल में हैं.

रुद्रवनम पीएस

रुद्रवनम पीएस6 / 8

तेलुगु क्राइम थ्रिलर सीरीज 'रुद्रवनम पीएस' भी सिनेमाघरों में तहलका मचाने जा रही है. इस सीरीज को आप 30 अक्टूबर से जी5 पर बिंज वॉच कर सकते हैं. ये तेलुगु सीरीज हिंदी और इंग्लिश में भी रिलीज होगी. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नरेश अगस्त्य, बनर्जी, शिव अलापाटी और सुगाली सिलोनी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बत्था

बत्था7 / 8

विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'बत्था' भी इसी हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने जा रही है. इस फिल्म को आप 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स से देख सकते हैं. वहीं इस फिल्म को आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं. बता दें इस फिल्म को बालाजी थारानीथारन ने डायरेक्ट किया है.

ड्राइव: द प्रिटेंडर्स

ड्राइव: द प्रिटेंडर्स8 / 8

ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म भी 28 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन भाषाओं में उपलब्ध है. इस फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन