पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल', देशभर में जारी है प्रदर्शन

पीएम मोदी के पिता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान से बीजेपी में आक्रोश है. पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में खरगे और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

BJP Protest

PM मोदी के पिता पर खरगे के विवादित बयान से बीजेपी में आक्रोश है. CREDIT: ANI / X ( @Shubhamshuklamp )

पीएम मोदी के पिता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान से बीजेपी में आक्रोश है. पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में खरगे और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना में बीजेपी का ‘जन आक्रोश मार्च’ पार्टी मुख्यालय से शुरू होकर आयकर गोलंबर पहुंचा. वहां प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंका. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खरगे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की.

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरू में भी प्रदर्शन

खरगे की विवादित टिप्पणी के विरोध में बीजेपी नेताओं ने सोमवार को बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया और उनसे देश की जनता से माफी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने खरगे के खिलाफ नारे लगाए, लगाए गए बैरिकेड पर चढ़ गए और विधानसौध की ओर मार्च करने की कोशिश की. पुलिस ने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष चलावादी नारायणस्वामी, अश्वथ नारायण, सी. पी. राममूर्ति और एमएलसी एन. रविकुमार समेत बीजेपी के कई नेताओं को हिरासत में लिया और उप्परपेट पुलिस थाने ले गई.

खरगे के आवास के पास भी निकाला मार्च

खरगे के अपमानजनक बयानों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने सोमवार को उनके आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया. जब प्रदर्शनकारियों ने सेना भवन गोल चक्कर से राजाजी मार्ग पर स्थित खरगे के आवास की ओर मार्च करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया. दिल्ली बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपमान के विरोध में नारे लगाए. उन्होंने मांग की है कि खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की. आपको बता दें कि रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खरगे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से बीजेपी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ