Ramprasad Suicide Case: जयपुर में रामप्रसाद मीणा सुसाइड मामले में दिया जा रहा धरना शनिवार को स्थगित हो गया। सरकार के प्रतिनिधियों और सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बीच 8 सूत्रीय समझौता हुआ। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।
पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं का मिला था समर्थन
समझौते के बाद बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सरकार ने इस पूरे मामले पर कार्रवाई के लिए 15 दिन का वक्त मांगा है। इसके अलावा मृतक के बेटे को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ का आवंटन भी किया जाएगा। इसको लेकर आज हमने यह धरना समाप्त करने का फैसला किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस समयावधि में हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। वहीं सोमवार तक मैं पीड़ित परिवार को अपने स्तर से 50 लाख की मदद दूंगा। बता दें कि 6 दिनों तक चले इस धरने में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसके अलावा पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी धरना स्थल पर पहुंचे थे।
इन 8 मांगों पर बनी सहमति
1.50 लाख रुपए पीड़ित परिवार को समाज की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
2.रामप्रसाद की पत्नी के नाम डेयरी बूथ का आवंटन होगा।
3.रामप्रसाद के पुत्र को नगर निगम में संविदा पर नौकरी मिलेगी।
4.नगर निगम के अधिकारी नीरज तिवाड़ी का निलंबन होगा। इसके साथ ही बाकी अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होगी।
5.रामप्रसाद ने आत्महत्या से पहले जिनका नाम लिया। उनमें से पाँच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष दोषी लोगों पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई होगी।
6.पीड़ित परिवार के मकान बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
7.गिरधारी जी के मंदिर में आम जनता को दर्शन की व्यवस्था की जाएगी।
8.300 साल पुराने गिरधारी मंदिर के हेरिटेज स्वरूप से नगर निगम अवैध निर्माण तोड़कर व्यावसायिक गतिविधि को हटाएगा।
क्या है मामला
मृतक रामप्रसाद मीणा चांदी की टकसाल के पास रहता था। टकसाल से 200 मीटर की दूरी पर ही उसकी जमीन है। विवाद इसी जमीन को लेकर चल रहा था। मृतक इस जमीन पर अपना मकान बनाना चाहता था। लेकिन मृतक का आरोप था कि उसके इस काम में कई रसूखदार लोग अडंगा डाल रहे थे। इस सबसे परेशान होकर चांदी की टकसाल क्षेत्र में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines