हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan Weather Update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, 24 मार्च तक ओले-बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल (फाइल फोटो)

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो पिछले 24 घंटे में दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कई भागों में जमकर बारिश हुई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

20 मार्च को प्रदेश के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर के इलाकों में तेज आंधी के बारिश-ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही जयपुर, सीकर, सवाईमाधोपुर में कुछ जगह पर बारिश के साथ-साथ ओले गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश में तेज हवा और आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा।

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

मौसम विज्ञान ने किसानों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पक कर तैयार सरसों, चना, जीरा व अन्य रबी फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

विज्ञापन

रबी की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव मौसम को देखते हुए ही करें। तेज हवाओं से सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञानियों की मानें तो 20 मार्च को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से आंधी बारिश की संभावना कम होगी। हालांकि अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकांश भागों में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 21-22 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है।

विज्ञापन

24 मार्च तक बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में 24 मार्च तक आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि वायुमंडल के ऊपरी स्तरों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और वायुमंडल के नीचे स्तर पर एक परिसंचरण तंत्र बना होने के कारण राजस्थान में यह मौसम बदलाव दिखाई दे रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों के प्रदेश में तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola