हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान में जारी है तेज बरसात का दौर, नया सिस्टम होगा एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में बरसात का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं लगातार हो रही बारिश से राजस्थान की नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी फिलहाल बारिश नहीं रुकेगी। लेकिन आने वाले दिनों में बरसात का दौर थोड़ा धीमा पड़ेगा। जिससे राज्य के ज्यादातर हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा और हल्के बादल छाने से गर्मी और उमस बढ़ेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान में 6 जुलाई से एक नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिससे भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में तेज से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है। इस सिस्टम की वजह से ही 2 से 3 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन

वहीं अब तक बीते 24 घंटे में उदयपुर, नागौर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक में भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। इसके अलावा अन्य कई जिलों में भी अब तक बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात भी बने हैं।

(chris180.org)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola