Rajasthan Weather Update: प्रदेश में होली के बाद से जारी बारिश-ओलावृष्टि का दौर थम सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है। एक सप्ताह बाद फिर से नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
आज भी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अलवर, दौसा, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, भरतपुर, सीकर, हनुमानगढ़, झुंझुनू के इलाकों में बादल गरजने के साथ आंधी तूफान, तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अलवर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, चूरू में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है।
https://twitter.com/IMDJaipur/status/1639355769828282368?cxt=HHwWgMDQkeLYlMAtAAAA
इससे पहले प्रदेश में शुक्रवार को कई जगहों पर जमकर बारिश हुई। उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कई जगह आंधी चलने के साथ ओले गिरे। अलवर, झुंझुनंू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, बीकानेर समेत कई जगहों पर जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। इस कारण कई जगहों पर फसलों को भारी नुकसान हुआ।
फसले हुई बर्बाद
उधर बीकानेर के लूणकरणसर में पिछले दिनों में तीन बार ओले गिरे। इससे किसान की हालत खराब कर दी है। चने और सरसों की फसल खराब हो चुकी है। बेर के आकार के ओले गिरने से सरसों की फलियों के दाने बिखर गए।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines