Rajasthan News: जोधपुर की कायलाना झील में कूदकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक युवक ने झील में कूदने से पहले अपने पीठ पर लदे बैग में पत्थर भर लिए थे। तीन दिन पहले युवक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
बैग में पत्थर भरकर झील में कूदा
शनिवार को जब मृत युवक की बाॅडी में पानी में फूलकर ऊपर आई तो गोताखोरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब गोताखोरों ने उसका बैग खोलकर देखा तो उसे बड़े-बड़े पत्थर भरे थे। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हरि गर्ग के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करा परिजनों को सुपूर्द कर दिया।
24 मई को हुआ था लापता
पुलिस के अनुसार हरि के पिता गांधियों की गली निवासी राधेश्याम गर्ग ने 24 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दर्ज करवाई रिपोर्ट में उसके पिता ने कहा कि उसका बेटा हरि 24 मई से लापता है। 24 मई को बेटे ने पिता के साथ खाना खाया। और फिर वापस नहीं आया। न उसका काॅल लगा। वह स्कूटी पर निकला था।
हालांकि झील के पास उसकी स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। स्कूटी मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से हरि की तलाश की। लेकिन हरि नहीं मिला। ऐसे में माना जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड कर लिया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines