हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan News: ग्रामीण-शहरी ओलंपिक खेलों का एक साथ होगा आयोजन, CM ने 130 करोड़ के प्रस्ताव को दी मंजूरी

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में अब राजीव गांधी ग्रामीण खेलों के साथ शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रामीण ओलंपिक की सफलता और खिलाड़ियों के उत्साह को देखते हुए अब शहरी ओलंपिक खेलों का भी आयोजन होगा। इन खेलों के आयोजन में लगभग 130 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजन के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सीएम ने बजट में की थी घोषणा

खेलों का शुभारंभ 23 जून, 2023 से होगा। शीघ्र ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खेल दिवस 29 अगस्त, 2023 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रस्तावित है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बजट 2023-24 में राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन कि घोषणा की थी।

और पढ़िए – Jaipur News: राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान, प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को एक ही बार देना पड़ेगा आवेदन शुल्क

विज्ञापन

इन खेलों का होगा आयोजन

ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंगबॉल (पुरूष वर्ग), टेनिसबॉल क्रिकेट, फुटबॉल, वालीबॉल, रस्साकशी (महिला वर्ग) खेल होंगे। शहरी क्षेत्र में कबड्डी, बास्केटबॉल, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो-खो (महिला वर्ग), फुटबॉल (पुरूष वर्ग), वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर) खेलों में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

और पढ़िए – Jaipur News: सीएम गहलोत ने किया राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण, कहा- ‘जयपुर बन रहा विश्वस्तरीय शहर’

विज्ञापन

युवाओं को जोड़ना है उद्देश्य

इन खेलों के आयोजन के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खेलों का वातावरण तैयार कर प्रदेशवासियों को खेलों से जोड़कर मैदान तक लाना है। साथ ही, शारीरिक व मानसिक तनाव दूर कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola