Rajasthan News: राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में रविवार को बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने महिला अत्याचार और कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोबाइल बांटने वाली सरकार के राज में मोबाइल के नाम पर रेप हो रहे हैं। प्रदेश में महिला अत्याचार में 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि सीएम कहते हैं कि रेप के 65 फीसदी मामले झूठे होते हैं।
सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी
अल्का गुर्जर ने कहा कि कुछ महीने बाद सीएम गहलोत स्वयं सुरक्षा मांगने वालों की श्रेणी में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हम वीरांगनाओं के प्रदेश से आते हैं। सुरक्षा देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जब तक उनका शासन है महिलाओं को सुरक्षा देना उनकी जिम्मेदारी है हम सीएम के बयान की निंदा करते हैं।
गहलोत खलनायक साबित हो रहे हैं
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मोबाइल दिलाने के नाम पर बच्चियों से रेप हो रहे हैं। एक दिन पहले करौली के गंगापुर सिटी में मोबाइल का झांसा देकर नाबालिग से रेप किया गया। प्रदेश में महिला अत्याचार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गहलोत राज में महिला अत्याचार में 46 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि पिछले 3 दिनों में प्रदेश में रेप और हत्या के 24 मामले दर्ज किए हैं। राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक हैं।
बीजेपी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में रेप के आंकड़े रोज बदल रहे हैं। सीएम गहलोत ने गलती से गृह विभाग अपने पास रख लिया है जो उनसे नहीं संभल रहा है। सीएम गहलोत प्रदेश के लिए खलनायक साबित हो रहे हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines