हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजस्थान के मंदिर में 'शुद्धिकरण' पर फंसे भाजपा नेता, जारी हुआ नोटिस

भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञान देव आहूजा के लिए कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। दरअसल, उन्होंने दलित नेता के दौरे के बाद राम मंदिर को पवित्र गंगा जल से शुद्ध किया, जिसके बाद आक्रोश भड़क गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राजस्थान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें BJP नेता ज्ञानदेव आहूजा को मंदिर का शुद्धिकरण करते हुए देखा गया। वीडियो के सामने आने के बाद से ही नेता की हर तरफ आलोचना होने लगी। दरअसल, इसके पहले दलित नेता टीकाराम जूली मंदिर में गए थे, जिसके बाद आहूजा ने शुद्धिकरण किया। इस पर BJP नेता ने इसे उचित ठहराते हुए कहा कि मंदिर को शुद्ध करना जरूरी था, क्योंकि रविवार को कुछ अशुद्ध लोग परिसर में घुस आए थे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया, साथ ही आहूजा के बयान से भी पार्टी ने किनारा कर लिया है।

‘कुछ अपवित्र लोग मंदिर में आ गए थे’

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया, उसमें ज्ञानदेव आहूजा मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करते दिख रहे हैं। छिड़काव के बाद वह मंदिर से बाहर आते हैं और इस पर बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि यह भगवान राम का मंदिर है, इसे अपवित्र मत करो। मैंने अभी गंगाजल छिड़का है, क्योंकि कुछ अपवित्र लोग आ गए थे। दरअसल, उनका इशारा नेता प्रतिपक्ष की तरफ था।

ये भी पढ़ें: Hit and Run Case: जयपुर में तेज रफ्तार लग्जरी कार का कहर, 2 की मौत, 6 से ज्यादा घायल

विज्ञापन

जारी हुआ नोटिस

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर गंगाजल से शुद्धिकरण करके राजनीतिक बखेड़ा खड़ा हो गया है। भाजपा के सीनियर नेता ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही पार्टी ने उनके दिए बयान से भी खुद को अलग कर लिया है। पार्टी ने कहा कि इस तरह के बयान का पार्टी समर्थन नहीं करती है। ज्ञानदेव आहूजा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी ने लिखा है कि सदस्यता लेते वक्त किसी भी रूप में अस्पृश्यता (छुआछूत) को समर्थन नहीं करने की शपथ ली गई थी, जिसका उन्होंने उल्लंघन किया है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से उन्हें निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर BJP नेता के गंगाजल छिड़कने पर विवाद, अशोक गहलोत ने उठाए ये सवाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola