Rajasthan News: झुंझुनूं में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। खोह मनसा माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के खाई में गिर जाने 8 की मौत हो गई। जबकि 34 श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 लोग सवार थे। मरने वालों में 6 महिलाओं के अलावा 2 बच्चे भी शामिल हैं।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई से बाहर निकाला। राज्य सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया।
हादसे में ये हुए हताहत
हादसे में मरने वालों में राजीवपुरा निवासी कमलेश पत्नी राकेश गुर्जर, सुंदरी देवी पत्नी मंगलचंद, गोठी देवी पत्नी राजू, सुमन पुत्री प्रहलाद, संतोष देवी पत्नी बजरंगलाल निवासी मणकसास, सुनिता पत्नी रोहिताश उदयपुरवाटी के रूप में हुई।
घायलों के मुताबिक अचानक ट्रैक्टर का गियर अटक गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इससे घबराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक ट्रैक्टर से कूद गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली 50 मीटर दूर तक चलकर खाई में जाकर पलट गई।
पुलिस के अनुसार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
23 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines