Rajasthan News: राज्य सरकार प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए खेल मैदानों और अकादमियों का निर्माण करा रही हैं। इसी क्रम में जोधपुर के अमृतलाल स्टेडियम चैनपुरा को अब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, राजसमंद जिले के सरदारपुरा (नाथद्वारा) में कुश्ती अकादमी एवं स्टेडियम का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों जगहों पर खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए 36 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। जोधपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में 10 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें सिन्थेटिक ट्रेक, जॉगिंग ट्रेक, स्केटिंग कोर्ट, किड्स प्ले जोन, ओपन व इंडोर जिम सहित अन्य सिविल एवं इलेक्ट्रिक कार्य कराए जाएंगे।
कुश्ती अकादमी के लिए 26 करोड़ रुपए
राजसमंद के सरदारपुरा में कुश्ती अकादमी और स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस साल इस पर 10 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं का भी विकास होगा। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत द्वारा इस साल के बजट में खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए घोषणा की गई थी।
जोधपुर में नए डाक बंगले का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले तथा जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है।
सीएम की इस स्वीकृति से जयपुर स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड़ एण्ड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। साथ ही, जोधपुर में 14 करोड़ रुपए की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा।
इन 13 तहसील कार्यालयों का होगा निर्माण
प्रदेश के नारायणपुर, तारानगर, बसेडी, फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल, सुल्तानपुर, सुजानगढ़, कठूमर, रामगढ़, वैर एवं नाथद्वारा स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर इस साल 35 करोड़ रुपए होंगे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines