Rajasthan News: उदयपुर के गांधी ग्राउंड में बुधवार को कांग्रेस के संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदू की बात करके राज में आ गई। इनको हिंदू चुनाव में क्यों याद आते हैं?
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां कोई किसी के लिए सरपंच का पद नहीं छोड़ता। एमपी-एमएलए अपनी सीट नहीं छोड़ते लेकिन उस वक्त राहुल गांधी ने पीएम का पद त्याग दिया। जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने उन्हें कहा था कि मेरी उम्र हो गई है आप पीएम बन जाओ।
https://twitter.com/INCIndia/status/1641114261715025921?cxt=HHwWgoDQ1buutMYtAAAA
सीएम बोले- इन्होंने मेरे घर में छापे डलवाए
सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासन में मंत्रियों पर आरोप लगते ही इस्तीफे हो गए थे। बीजेपी में आरोप लगने पर इस्तीफे की बात तो छोड़े, ये हमारे घरों में छापे डलवा रहे हैं। इन्होंने मेरे तक को नहीं छोड़ा। बीजेपी वाले आदिवासी, पिछड़े और छुआछूत पर बात क्यों नहीं करते। मेरी जाति का मैं अकेला एमएलए हूं पूरी विधानसभा में। मैं तीन बार सीएम बना, क्योंकि मुझे 36 कौम का प्यार मिल रहा है।
राहुल गांधी किस बात की माफी मांगें
गहलोत ने संघ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने आजादी की लड़ाई में उंगली तक कटवाई है क्या। राहुल जी ने मोदी जी से क्या गलत पूछा कि आपका और अडाणी से रिश्ता क्या कहलाता है। राहुल किस बात की माफी मांगें।
सभा के दौरान शिक्षक भर्ती के बेरोजगार युवाओं ने टीएसपी में शिक्षकों के पद बढ़ाने के नारे लगाए। इसके बाद सीएम ने उनका ज्ञापन लेकर उनकी मांगों को पूरा करने आश्वासन दिया।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
19 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines