क्या आप को भी सिल्की बाल चाहिए? घर पर लगाएं अलसी के बीजों से बना ये होममेड मास्क
Hair Care Tips: क्या आप भी बालों के रूखे और बेजान होने से परेशान है और ऐसा उपाय ढूंढ रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके बाल सिल्की हो जाए, तो आइए आपको बताते हैं अलसी के बीजों से तैयार एक शानदार नुस्खा.

अगर आपके बाल रूखे, बेजान और आसानी से उलझ जाते हैं, तो आप अपने हेयर केयर रूटीन में अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं. अलसी से तैयार जेल बालों को सॉफ्ट बनाने और उलझन कम करने में मदद कर सकता है.
अलसी के बीज बालों के लिए क्यों खास हैं?
2 / 7अलसी से बने जेल का इस्तेमाल बालों को मुलायम और चमकदार दिखाने के लिए किया जा सकता है. यह बालों की सतह को स्मूद करने में मदद कर सकता है, जिससे बाल कम उलझते हैं और टूटने की समस्या भी कुछ हद तक कम हो सकती है.
हेयर मास्क के लिए क्या चाहिए होगा?
3 / 7घर पर अलसी का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज और एक कप पानी की जरूरत होगी. इसमें 2-3 करी पत्ते और 2-3 गुड़हल के पत्ते भी मिलाए जा सकते हैं. जरूरत के अनुसार 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल या दही भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ऐसे तैयार करें अलसी का जेल
4 / 7इसे बनाने के लिए एक पैन में एक कप पानी और दो चम्मच अलसी के बीज डालें. इसे करीब 5 से 7 मिनट तक उबालें. जब पानी धीरे-धीरे गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखाई देने लगे तो गैस बंद कर दें और इब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे छानकर जेल अलग कर लें.
करी पत्ता और गुड़हल भी मिला सकते हैं
5 / 7आप चाहें तो करी पत्ते और गुड़हल के पत्तों को थोड़े पानी में अलग से उबाल सकते हैं और जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसे छान कर अलसी से बने जेल में मिला सकते हैं. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल या थोड़ा दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
बालों में इस तरह लगाएं मास्क
6 / 7अब सवाल उठता है कि आप बालों पर इसे कैसे लगा सकते हैं. तैयार मिश्रण को बालों की लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं. अगर स्कैल्प पर लगाने से आपको पहले खुजली या जलन की परेशानी नहीं हुई है, तभी इसे वहां इस्तेमाल करें. मास्क को करीब 20 से 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर हल्के शैंपू से धो लें.
ज्यादा पतला न रखें मिश्रण
7 / 7हेयर मास्क बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा पतला न हो, वरना इसे बालों पर लगाना मुश्किल हो सकता है. साथ ही, इस बात को भी खास ध्यान रखें कि पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर थोड़ा सा लगाकर जांच लें. जलन या लालिमा हो तो इसे इस्तेमाल न करें. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: मेहंदी का रंग पड़ जाता है फीका? सफेद बालों पर गहरा रंग चढ़ाने के लिए अपनांए ये देसी नुस्खा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.