हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सीएम गहलोत ने किसान प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, कहा- 'गौशालाओं को दिया 2 हजार करोड़ से अधिक अनुदान'

विज्ञापन

Udaipur News: सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को गोवर्धन विलास स्थित उदयपुर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के परिसर में किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने केंद्र का अवलोकन कर विकास कार्यों के लिए सराहना की। इस दौरान गहलोत ने दुग्ध दिवस समारोह में पशुपालकों को संबोधित भी किया।

पंचायत समिति में खोली जा रही हैं नंदीशालाएं

सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों और पशुपालकों के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं रखी है। गत 4 वर्षों में गौशालाओं को 2313 करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान दिया है, जबकि गत सरकार ने 5 साल में गौशालाओं को 150 करोड़ रुपए ही दिए गए थे।

मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में पशुपालकों के दो दुधारू पशुओं के लिए 40-40 हजार रुपए का बीमा किया जा रहा है। हर पंचायत समिति में नंदीशालाएं खोली जा रही हैं। साथ ही, 5 हजार डेयरी बूथ खोले जा रहे हैं, जिससे आमजन को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन

पशुपालकों को दिया जा रहा 5 रुपए का अनुदान

सीएम ने कहा कि पशुपालकों को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है, अभी तक 1 हजार 110 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जा चुका है। इससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। गौशालाओं को अब 9 माह अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत भी विद्यालयों में बच्चों को अब 6 दिन दूध पिलाया जाएगा।

सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार रक्षाबंधन पर्व से महिला मुखियाओं को 3 वर्ष की इंटरनेट सुविधा के साथ स्मार्ट फोन वितरित करेगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे महंगाई राहत कैंपों में रजिस्ट्रेशन कराकर गारंटी कार्ड प्राप्त करेंए इससे महंगाई से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

दुग्ध समितियों को किया सम्मानित

समारोह में गहलोत ने सचिव कल्याण कोष से वली समिति के बाबूलाल को 1 लाख रुपए तथा पीथलपुरा समिति की वरदी बाई को 1 लाख रुपए के चैक भेंट किए। सारस लाड़ली योजना के तहत 5500 रुपए की एफडी टोडा की यशस्वी कंवर, उथरदा की लक्षिता, नाँदवेल की रीना तथा डांगीखेड़ा की हर्षिता पटेल को भेंट की।

उन्होंने सर्वाधिक दुग्ध संकलन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ढीमड़ी समिति, द्वितीय स्थान पर इटाली समिति तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर फीला समिति को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा के साथ विभिन्न जिलों के डेयरी चेयरमैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola