Rajasthan Hindi News: कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा पहुंचे बाबा खाटूश्याम, बोले- आगामी चुनाव कांग्रेस पार्टी जितेगी

Sukhjinder Singh Randhwa Reached Khatu Shyam

Rajasthan Hindi News: कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सीकर के खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत अनेक कार्यकर्ता और नेता साथ रहे।

खाटूश्याम पहुंचे रंधावा ने कहा कि यहां आकर मुझे काफी सुकून मिला। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रभारी बनकर पहली बार यहां आया तो मैंने उनसे खाटू श्याम में दर्शन की इच्छा जाहिर की थी।

रंधावा ने कहा कि उन्होंने बाबा से भारत की खुशहाली और तरक्की की कामना की। रंधावा ने कहा कि हिंदूस्तान एक ऐसा देश है जो हर धर्म और जाति का सत्कार करता है। हमें भी भगवान श्री कृष्ण के पद चिन्हों पर चलना चाहिए।

विधानसभ चुनाव कांग्रेस पार्टी जितेगी

विधानसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि खाटूश्याम के दर से कोई खाली हाथ नहीं जाता है। ऐसे में निश्चित है कि कांग्रेस पार्टी राजस्थान में अगले चुनाव जीतेगी। दर्शन व्यवस्था में हुए बदलाव पर उन्होंने कहा कि मैं मंदिर कमेटी का आभार व्यक्त करता हूं। जहां लोगों को की भीड़ को संभालना इतना भारी होता है वहां मंदिर कमेटी इतने अच्छे तरीके से अच्छे दर्शन करवाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ