राजस्थान में गुर्जर समुदाय की महा पंचायत के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रियों की एक सब-कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान किए गए वादों को पूरा करने और 5% एमबीसी आरक्षण को केंद्र की 9वीं अनुसूची में शामिल कराने जैसे अहम मुद्दों पर काम करेगी। इस सब-कमेटी में मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मंत्री जोगाराम पटेल और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत को शामिल किया गया है। पिछले महीने भरतपुर के पीलूपुरा में हुई महा पंचायत के बाद से सरकार पर दबाव बढ़ा था। इसके जवाब में यह सब-कमेटी बनाई गई है, जो गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से बातचीत कर समाधान की दिशा में काम करेगी।
सरकार के वादे
- 5% MBC रिजर्वेशन को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए कैबिनेट प्रस्ताव केंद्र को भेजा।
- आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों का निस्तारण 2023 की सहमति के तहत करना।
- लंबित भर्तियों में रोस्टर प्रणाली से जुड़ी समस्याओं का 60 दिन में समाधान।
- शहीद रूप नारायण गुर्जर के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति।
- देवनारायण योजना सहित अन्य योजनाओं की मासिक समीक्षा।
अब जबकि सरकार ने मंत्रियों की सब कमेटी बना दी है तो इस कमेटी में शामिल समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत के मुताबिक, सरकार ने गुर्जरों से किए गए वादों को निभाने की मंशा से यह कमेटी बनाई है। मैं सामाजिक न्याय मंत्री के तौर पर इसका हिस्सा हूं और हर संभव प्रयास करूंगा कि इन वादों को पूरा किया जाए। आज हमारी पहली बैठक हो रही है और इसके बाद अगली बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
दूसरी ओर असंतुष्ट हैं MBC की अन्य जातियां
हालांकि, गुर्जर समुदाय सरकार की पहल से संतुष्ट नजर आ रहा है, लेकिन एमबीसी में शामिल अन्य जातियों, जैसे कालबेलिया, देवासी, रेबारी, नट, राईका का गुस्सा फूट पड़ा है। इन जातियों के अनुसार, गुर्जरों की तरह आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। इन समुदायों ने DNT (घुमंतु जाति) संघर्ष समिति के बैनर तले जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इन जातियों से कोई भी व्यक्ति अब तक आईपीएस या आईएएस जैसे उच्च पदों तक नहीं पहुंच पाया है। रेनके आयोग और इदाते आयोग ने भी इन समुदायों की स्थिति सुधारने के लिए कई सिफारिशें की थीं, लेकिन वे अभी तक कागजों में ही दबकर रह गई हैं।
पशुपालक और DNT संघर्ष समिति के अध्यक्ष लाल जी राईका, अध्यक्ष, DNT संघर्ष समिति का कहना है कि हमारी 10 सूत्री मांगें हैं। सरकार को चाहिए कि हमारे प्रतिनिधियों से बात करें। हमने पाली और जोधपुर में आंदोलन किया, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब हम इसे घर-घर और गांव-गांव ले जाएंगे। हमारी आबादी 1.23 करोड़ है, लेकिन हमेशा अनदेखी होती रही है।
DNT समुदाय की मांगों को संतुलित रखना बड़ी चुनौती
गुर्जर समुदाय के लिए बनाई गई सब-कमेटी एक अहम पहल है, लेकिन एमबीसी के अंतर्गत आने वाली बाकी जातियों के असंतोष को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि सरकार गुर्जरों को केंद्र की 9वीं अनुसूची में आरक्षण दिलाने के अपने वादे को कैसे और कब तक पूरा करती है। साथ ही, MBC (अति पिछड़ा वर्ग) की अन्य जातियों की नाराजगी को कैसे संभालती है और यही आने वाले समय में सामाजिक संतुलन की असली कसौटी होगी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan: गांवों में गुटखे की खपत का चौंकाने वाला आंकड़ा, सांसद ने पेश किया 1 दिन का ‘विमल कैलकुलेशन’
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
9 hrs agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
11 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
12 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
13 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines