हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर ग्रामीण होगा नया जिला, राजस्थान के संस्कृत स्कूलों में लगेंगे कंप्यूटर

विज्ञापन
rajasthan gehlot government

Rajasthan Gehlot Government: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक की, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें सबसे अहम जयपुर ग्रामीण को नया जिला बनाना माना जा रहा है। इसके अलावा बैठक में नए जिलों की सीमाओं को लेकर विवाद सुलझाने के लिए भी एक फॉर्मूला तय किया गया है।

नए जिलों में अभी समय लगेगा

बताया जा रहा है कि गहलोत सरकार ने जो नए जिले बनाए हैं। उनमें अभी समय लगेगा। क्योंकि बैठक में यह तय किया गया है कि लोगों की भावनाओं के हिसाब से जिलों की सीमाओं को बनाया जाएगा। जब सभी विवाद दूर हो जाएंगे उसके बाद ही नोटिफिकेशन जारी किया जाए। क्योंकि कुछ जिलों का लोग विरोध कर रहे हैं। जिसमें सांभर, फुलेरा, जोबनेर, चाकसू शामिल है। यही वजह है कि दूदू को छोटा जिला रखकर बाकी क्षेत्रों को जयपुर ग्रामीण जिला बनाकर उसमें शामिल किया जाएगा।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

  • छह महीने पहले कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट
  • क्लर्क जॉब वाली भर्तियों में राजस्थान के जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल ज्यादा आएंगे
  • राजस्थान के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा संविधान का पाठ
  • आईएलडी स्किल्स यूनिवर्सिटी का नाम अब ‘दी विश्वकर्मा स्किल्स यूनिवर्सिटी’ होगा
  • प्रदेश के संस्कृत स्कूलों में होगी कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था
  • उद्योग विभाग का नाम अब वाणिज्य विभाग होगा

महिला कर्मचारियों के लिए अहम फैसला

महिला कर्मचारियों को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। अब महिला कर्मचारी ट्रांसफर के बाद भी साधारण किराया देकर मैटरनिटी लीव तक सरकारी मकान में रह सकेंगी। ट्रांसफर होने के पहले यह प्रावधान नहीं था। जो महिलाओं के लिए अहम फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola