हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी का खाना खाकर पड़े बीमार, 3 की मौत और दो दर्जन से ज्यादा की हालत गंभीर

Rajasthan Food Poisoning Case: राजस्थान से फूड पॉइजनिंग का बड़ा केस सामने आया है। शादी का खाना खाकर कई लोगों की हालत गंभीर है तो वहीं 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Rajasthan Food Poising Case: राजस्थान के कोटड़ा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादी में गए कुछ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शादी का खाना खाकर हुए बीमार

ये मामला कोटड़ा के सावन क्यारा गांव का है। सोमवार की रात गांव में शादी की शहनाई बज रही थी। शादी के शिरकत करने के लिए आस-पास के कई गांव के लोग पहुंचे थे। शादी में लजीज पकवानों के साथ-साथ शराब का भी इंतजाम था। लिहाजा कई बारातियों ने खाने के बाद शराब का लुत्फ उठाया। मगर कुछ समय बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को कोटड़ा अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई और अस्पताल के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन

फूड पॉइजनिंग से गई जान

फूड पॉइजनिंग का शिकार होने वाले इन बारातियों में अधिकतर लोग बोर्डी कला और गोंदलवाड़ा के निवासी थी। शादी में खाना खाने और शराब पीने के बाद ग्रामीणों की हालत बिगड़ी थी। ऐसे में तीन लोगों की मौत हो गई तो 24 से भी ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई मरीजों की हालत गंभीर थी। उन्हें गुजरात रेफर कर दिया गया है। अभी तक किसी की हालत में सुधार की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने किया दौरा

राजस्थान सरकार को इस मामले की भनक पड़ी तो कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने मौके पर पहुंच कर घायलों की जानकारी ली। बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिजनों को हौंसला दिया और सभी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola