हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Election 2023: आज दिल्ली में राजस्थान के भाजपा सांसदों से मिलेंगे पीएम मोदी, केंद्रीय योजनाओं का लेंगे फीडबैक

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर प्रदेश बीजेपी लगातार गहलोत सरकार को घेरने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। पहले जनाक्रोश यात्रा और उसके बाद नहीं सहेगा राजस्थान जैसे अभियान चलाकर बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुटी है। इन सबके बीच सूत्रों की मानें तो राजस्थान में चुनाव प्रचार अभियान की कमान इस बार पीएम मोदी ने संभाल रखी है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय नेताओं की एक टीम भी तैयार की है। जो उन्हें हर जिले की सीट पर हार-जीत का ब्यौरा दे रहे हंै।

पीएम सांसदों से लेंगे योजनाओं का फीडबैक

इन सबके बीच दिल्ली में आज पीएम अपने आवास पर लोकसभा के 24 और राज्यसभा के 4 सांसदों की बैठक लेंगे। आज शाम 6ः30 बजे यह बैठक आयोजित होगी। वहीं आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है। इसी को देखते हुए राजस्थान के सभी सांसद इन दिनों दिल्ली में मौजूद हैं। पीएम मोदी समेत बीजेपी के केंद्रीय और राज्य इकाई के नेता यह कई बार साफ कर चुके हैं कि इस बार का चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

वसुंधरा की अनुपस्थिति से बढ़ी चिंता

राजस्थान बीजेपी में नेताओं की गुटबाजी अब भी अपने चरम पर है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अब भी पार्टी की बैठकों और धरना-प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले रही है। वहीं नड्डा समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता बार-बार पार्टी के आला नेताओं को गुटबाजी छोड़ पार्टी हित में जुट जाने को कहा है। पिछले दिनों नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के समापन पर जयपुर में बीजेपी का महाघेराव था लेकिन उस प्रदर्शन से वसुंधरा नदारद रही। हालांकि पूर्व सीएम केंद्रीय नेताओं के प्रदेश दौरों के दौरान मंच पर नजर आती है। लेकिन प्रदेश इकाई के कार्यक्रमों से उनकी अनुपस्थिति बीजेपी आलाकमान के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी लेंगे पीएम

आज होने वाली बैठक में पीएम मोदी कांग्रेस सरकार की योजनाओं, सरकार के खिलाफ आगामी कार्यक्रमों समेत अन्य मुद्दों पर फीडबैक ले सकते हैं। इसके साथ ही पीएम केंद्र की योजनाओं को लेकर भी सांसदों से जानकारी मांगेंगे। इन योजनाओं का कितना प्रभाव आम जनमानस पर पड़ा है, केंद्र की इन योजनाओं को लेकर जनता की क्या राय है इन सबको लेकर पीएम सांसदों के साथ बैठक करेंगे।

विधायकों से भी वन-टू-वन करेंगे पीएम

बता दें कि इस बार के चुनाव में पीएम ने प्रचार अभियान की बागडोर अपने हाथों में ले रखी हैं। ऐसे में पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम अगस्त के अंतिम सप्ताह में पार्टी के विधायकों के साथ वन-टू-वन कर सकते हैं। बता दें कि विधायकांे के साथ होने वाली मीटिंग को लेकर राजेंद्र राठौड़ पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही मौजूद है। वह प्रदेश के केंद्रीय भूमिका से जुड़े नेताओं के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी देखेंः

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola