दौसा: राजस्थान के दौसा में एक तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

करौली स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा

यह दुर्घटना रविवार सुबह 11:30 बजे करौली स्टेट हाईवे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों से भरा टेंपो हिंडौन (करौली) की तरफ से आ रहा था, वहीं बस महवा की तरफ से आ रही थी। महवा से हिंडौन के भैरूजी के लिए पदयात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच पैदल यात्रियों को बचाने की कोशिश में बस से एक्सीडेंट हुआ। हादसे में मरने वालों में तीन पदयात्री शामिल हैं।

विज्ञापन

दर्शन करके लौट रहे थे टेंपो सवार लोग

इस हादसे में आसिफ अली (38) निवासी हिंडौन, शामिल देवकीनंदन (36) निवासी गुर्जर मोहल्ला (महवा), गुलाब देवी (35) निवासी कासगंज, मंगती जोगी (22) सलेमपुर (दौसा) और उसके डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई। दुर्घटना में बिहार-मध्यप्रदेश के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से तीन घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

टेंपो में सवार लोग कैलादेवी (करौली) के दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, एसडीएम लाखन सिंह, डीएसपी प्रेम बहादुर निर्भय समेत बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ