Rajasthan Assembly Election 2023: अलवर, (केजे श्रीवत्सन)। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ विधासभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक बलजीत यादव का लोगों ने जूतों की माला पहना स्वागत किया। दरअसल, जब वह मतदाताओं से वोट मांगने के लिए गए तो गुस्साए लोगों ने उन्हें जूते की माला पहनाकर अपनी नाराजगी जताई और बेइज्जत किया। इस दौरान जब नाराज लोगों ने उन्हें जूतों की माला पहनाई तो बलजीत यादव के समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ धक्कामुक्की की। यह वाकया बहरोड़ के गादोज गांव का बताया जा रहा है।
लोगों ने जमीन कब्जा करवाने का लगाया आरोप
गुस्साए लोगों का कहना है कि बलजीत यादव जमीन पर कब्जा करवाने का काम कर रहे हैं। इसलिए जब वह अपने इलाके के मतदाताओं से वोट मांगने आए तो मतदाताओं ने उन्हें जूते की माला पहना दी। बता दें कि इस सीट से वर्तमान में निर्दलीय बलजीत यादव विधायक हैं। उनका मुख्य तौर पर होटलों और परिवहन बिजनेस है। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने गहलोत सरकार का समर्थन किया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election: ओवैसी बोले-राष्ट्रवादी होने के लिए BJP के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
जानकारी के अनुसार, बलजीत यादव को कई बार गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उनका यहां के युवाओं पर गहरा प्रभाव है। उन्होंने गहलोत सरकार से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी में भर्ती निकालने के लिए अनोखा तरीका अपनाते हुए काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाई थी। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक चरण में वोटिंग कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस ने 49 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, सीएम गहलोत के करीबी नेता भी निष्कासित
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines